shishu-mandir

अच्छी खबर:- पांचवे धाम जागेेश्वर में शुरु हुआ जागेश्वर महोत्सव,तीन दिन तक कार्यक्रमों से गुलजार रहेगी जागनाथ की नगरी,धार्मिक पर्यटन को मिलेगा लाभ

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read

यहां देखें वीडियो

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा:- देवभूमि के जागेश्वर धाम में तीन दिवसीय जागेश्वर महोत्सव का आगाज हो गया है| शनिवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने महोत्सव का उद्घाटन किया, सीडीओ मनुज गोयल,एसडीएम मोनिका भी इस मौके पर मौजूद थी| सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पहाड़ के शगुन गीत शकुनाखर के साथ हुई इस दौरान कई कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए ,आने वाले तीन दिनो तक यहां योग,ध्यान,गंगा आरती व साहसिक कार्यों का आयोजन होगा,रात्रि कालीन बेला में प्रसिद्ध कलाकार सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे|

saraswati-bal-vidya-niketan


महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के व पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका देना ही ऐसे महोत्सवों का मुख्य उददेश्य है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर में इस महोत्सव को योगा व आध्यात्मिक की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें अनेक कलाकारों को मौका देने के साथ-साथ यहाॅ पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए जागेश्वर महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव में सहासिक पर्यटन, योगा, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रतियोगिताए आयोजित की गयी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगो से महोत्सव में आने की अपील की है।


विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि जागेश्वर में संस्कृति व आध्यात्म का समायोजन इस महोत्सव में किया जा रहा है जो अपने आप में सराहनीय है। यह एक भव्य कार्यक्रम हो इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। उपजिलाधिकारी मोनिका ने उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रबन्धक भगवान भटट व उपाध्यक्ष गोविन्द गोपाल ने भी महोत्सव को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।


महोत्सव में नैननाथ रावल ने अपनी न्योली गायन से लोगो को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान विहान सांस्कृतिक संस्था व अभिनन्दन सामाजिक समिति ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। महोत्सव में देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आये योग साधकों ने योगा का प्रदर्शन किया जिसे उपस्थित लोगो ने काफी सराहना की और जमकर तालिया बजायी।
प्रथम दिन में आज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा जिलाधिकारी ने साहसिक पर्यटन का भी लुत्फ उठाया। सहासिक पर्यटन में अनेक लोगो प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ग्राम्या व अन्य सहकारी समूहों ने स्टाॅल के माध्यम से लोगो को अनेक चीजों का प्रदर्शन किया। महोत्सव में वीपीकेएस के वैज्ञानिक डा0 निर्मल चन्द्रा, जमन सिंह बिष्ट, हयात सिंह रावत, पुजारी प्रतिनिधि भगवान भट्ट, हरीमोहन भट्ट, आजीविका केे प्रबन्धक कैलाश भट्ट, अजीत तिवारी, नवीन भट्ट, विभु कृष्णा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश डोलिया और बृजेश डसीला ने किया।