शासन ने जारी की सूची
डेस्क:- शासन की ओर से चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है| इसमें उधम सिंह नगर के एसएसपी डा. सदानंद दाते को डेपुटेशन पर भारत सरकार की सेवा के लिए भेजा गया है| दांते एनएच घोटाले के जांज अधिकारी भी रहे हैं| उनके स्थान पर कृष्ण कुमार वीके उधम सिंह नगर के एसएसपी होंगे| इलके अलावा रिधिम अग्रवाल को हरिद्वार भेजा गया है जबकि बरिंदरजीत सिंह को एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है| सूत्रों के अनुसार कई जूनियर आईपीएस का तबादला भी जल्द हो सकता है|