अल्मोड़ा, 08 मार्च 2022- हवालबाग में स्थित ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन्स एकेडमी में international women’s day धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सभी महिला अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और विद्यालय द्वारा सभी महिला अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की शिक्षिका राश्मि पंत तथा प्रियंका ने बच्चों को कविता तथा संबोधन के माध्यम से महिला अधिकारों की जानकारी दी।
अभिभावक किरन बिष्ट ने भी बच्चों को संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पंत ने सभी उपस्थित महिला अभिभावकों को international women’s day की बधाई दी। उन्होंने सभी अभिभाकों का सम्मान किया तथा बच्चों तथा अन्य लोगों को संबोधित करते हुए बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया तथा सभी से मातृशक्ति का सम्मान करने का आह्वान किया।
इस मौके पर बच्चों ने गीत, भाषण, नाटक तथा अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के सम्मान हेतु जलपान भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक गोविन्द कुमार ने किया। इस अवसर पर हेम सती, जीवन सिंह बिष्ट , मुकेश कुमार, पीयूष धौनी, गीता नेगी, गीता मुस्यूनी, ममता जोशी, विमला मेहता, भावना जोशी तथा सभी अभिभावक उपस्थित थे।