नई दिल्ली। भारत में अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने यह स्थान फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाउल्ट और परिवार को पीछे कर हासिल किया है।
फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपति सूची ने अडाणी की 16 सितम्बर को कुल संपत्ति 154.4 अरब डॉलर दर्शायी है। बताते चलें कि उद्योगपति अडाणी समूह अवसंरचना, जिंसों, ऊर्जा उत्पादन एवं प्रेषण और रियल एस्टेट क्षेत्र में कारोबार करता है।
फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार समूह के शेयरों में तेजी के कारण उनकी संपत्ति में वृद्धि के साथ अडाणी दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। अब वह केवल टेस्ला के एलन मस्क से पीछे हैं जो 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।