ग्लोबल हंगर इंडेक्स में बुरा प्रदर्शन, 121 देशों की सूची में भारत को मिली 107वीं रैंक

दिल्ली। वैश्विक भूख सूचकांक (Global Hunger Index) में भारत 107वें स्थान पर खिसक गया है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत का यह प्रदर्शन बहुत खराब…

Uttarakhand- The letters of purchase of Dharamshalas disappeared from the City Magistrate's office

दिल्ली। वैश्विक भूख सूचकांक (Global Hunger Index) में भारत 107वें स्थान पर खिसक गया है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत का यह प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। भारत को ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 121 देशों की लिस्ट में 107वीं रैंक मिली है। हालांकि भारत सरकार ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह सरकार को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसे गलतियों का पुलिंदा करार दिया है।

बताते चलें कि इस रैंकिंग में भारत अपने लगभग सभी पड़ोसी देशों से पीछे है। केवल अफगानिस्तान से ही भारत की स्थिति थोड़ी सी बेहतर है। अफगानिस्तान इस सूची में 109वें स्थान पर है। भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार की स्थिति हमसे बेहतर है। 121 देशों की सूची में श्रीलंका 64वें, म्यांमार 71वें, नेपाल 81वें, बांग्लादेश 84वें और पाकिस्तान 99वें पर है। भारत से पीछे सिर्फ अफगानिस्तान है। अफगानिस्तान 109वें नंबर पर है। चीन की बात करें तो चीन दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां इसकी समस्या कम है। चीन को एक से 17 की रैंकिंग पाने वाले देशों में शामिल है

बताते चलें कि सन 2000 से लगभग हर साल GHI जारी होता है। इस रिपोर्ट में जितना कम स्कोर होता है उस देश का प्रदर्शन उतना बेहतर माना जाता है। GHI किसी देश में भूख के तीन आयामों को देखता है। पहला देश में भोजन की अपर्याप्त उपलब्धता, दूसरा बच्चों की पोषण स्थिति में कमी और तीसरा बाल मृत्यु दर(जो अल्पपोषण के कारण है)।