Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तराखण्ड में आज 416 नये कोरोना (corona) पाजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 11302

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 11302 with 416 new cases देहरादून। उत्तराखण्ड में बुधवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 416 नये…

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 11302 with 416 new cases

देहरादून। उत्तराखण्ड में बुधवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 416 नये लोगों में कोरोना (corona) संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11302 पहुंच गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज शाम 7.30 बजे जारी कोरोना के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 01, बागेश्वर में 09, चंपावत में 16, देहरादून में 36, हरिद्वार में 107, नैनीताल में 15, पौड़ी गढ़वाल 05, रूद्रप्रयाग में 04, टिहरी गढ़वाल में 16, उधम सिंह नगर में 192, उत्तरकाशी में 15 नये कोरोना संक्रमित मिले है।

वर्तमान तक उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 4103 है। अभी तक 7014 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तथा 143 लोगों की मौत हो चुकी है आज के दिन 327 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

हैल्थ बुलिटिन

IMG 20200813 WA0017