आज के समय में जमाना चाहे जितना भी आगे क्यों ना पड़ गया हो लेकिन दहेज सभी को चाहिए हमारा लड़का इतना कमाता है तो उसे बड़ी गाड़ी बड़ा घर सब कुछ चाहिए और इसके बाद भी कहा जाता है कि आपका जो दिल करे वह दे दीजिए। शादी के समय ऐसी बातें सुनना एक आम बात भी हो गई है जो इनडायरेक्टली दहेज की ही डिमांड होती है लेकिन अब एक ऐसा कैलकुलेटर हो आ गया है जो आपको आपकी सैलरी के हिसाब से दहेज का अकाउंट बताएगा।
दहेज लेने देने की प्रथा आज भी खत्म नहीं हुई है बस इसका तरीका बदल गया है जैसे पहले लड़के वाले लड़की के माता-पिता से सीधे दहेज की डिमांड करते थे कि हमारे लड़के को यह सच है लेकिन आज इसमें थोड़ा बदलाव आ गया है और कहां जाता है कि हमें कुछ नहीं चाहिए आपको जो देना हो अपनी बेटी को दे दीजिए हमें कोई एतराज नहीं है।
इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए एक मैट्रिमोनियल साइट ने एक ऐसा कैलकुलेटर लॉन्च किया है, जिसमें अब लड़के अपनी सैलरी और नौकरी की जानकारी डालकर ये पता लगा सकते हैं कि उन्हें कितना दहेज मिल सकता है। आइए जानते हैं इस कैलकुलेटर और इसे इस्तेमाल करने के बारे में।
किस साइट ने किया लॉन्च?
इस दहेज कैलकुलेटर को अनुपम मित्तल की साइट शादी,कॉम पर लॉन्च किया गया है। उन्होंने इस फीचर को अपने ऐप में एड किया है, जो दहेज के बारे में लोगों को जागरूक करता है। आप भी ये सोच रहे होंगे न कि दहेज का मात्रा बताना वाला ये फीचर आखिर जागरूक कैसे कर सकता है! चलिए आपको बताते हैं क्या है ये दहेज कैलकुलेटर और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है।
क्या है ये दहेज कैलकुलेटर?
आप को बता दें कि शादी.कॉम पर जिस दहेज कैल्कुलेटर फीचर को एड किया गया है वो दरसरल में दहेज का अमाउंट नहीं बल्कि स्टैटिक्स को कैल्कुलेट करता है जिसमें दहेज के कारण महिलाओं की हुई मौतों के आंकड़ों को दिखाया जाता है। ये एक ऐसा कदम में जिससे न जाने कितनी महिलाओं की जानों को बचाया जा सकता है।