अल्मोड़ा में रंग पड़ने से पहले ही होली (Holi) की धूम मची हुई है।
अल्मोड़ा के नृसिंहबाड़ी में नृसिंह कल्याण समिति की ओर से सर्वधर्म महिला होली का आयोजन किया गया। वर्मा परिसर में आयोजित होली (Holi) में खूब फागुनी फुहारें गूंजी।
होली महोत्सव में महिला होल्यारों ने राग आधारित कई होलियों का गायन किया। महिलाओं ने पारंपरिक होली गायन, नृत्य व स्वांग प्रस्तुत किए और होली (Holi) गायन का खूब लुत्फ उठाया।
यह भी पढ़े…
Almora- दूसरी बार मंत्री बनने के बाद अल्मोड़ा पहुंची रेखा आर्या कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
फागुनी फुहार में डूबा अल्मोड़ा : जगह—जगह आयोजित हो रही है होली (Holi) की बैठके
इस मौके पर गंगा वर्मा, कंचना वर्मा, चन्द्रा अधिकारी, पूजा वर्मा, रस्सू वर्मा, गंगा पांडे, सुनीता वर्मा, सुनीता साह, रीना वर्मा, ममता वर्मा, विनीता वर्मा, अनीता, पूनम, चन्द्र कला, आशा सहित अनेक महिलाएं मौजूद थीं।