shishu-mandir

ऐतिहासिक नंदा देवी रामलीला—2019 के लिए नई कार्यसमिति का गठन, ​रामलीला मंचन को भव्य बनाने के लिए कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। नंदा देवी रामलीला कमेटी की ओर से 2019 के रामलीला मंचन को सफल बनाने हेतु त्रिुपरा सुंदरी तालीम कक्ष में एक बैठक आहूत की गई। इस दौरान आगामी रामलीला मंचन तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विचार—विमर्श किया गया। बैठक में कमेटी के सदस्यों तथा अन्य वक्ताओं ने अपने—अपने विचार प्रकट ​किये तथा विभिन्न सुझाव रखें। इस वर्ष की रामलीला को और अधिक भव्य बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के समापन पर सर्वसम्मति से नई कार्य समिति का गठन किया गया। जिसमें संयोजक प्रकाश पांडे, सह संयोजक संजय साह, मुख्य रामलीला निर्देशक एवं तालीम संयोजक अनिल सनवाल, तालीम सह संयोजक गणेश मेर, अध्यक्ष कुलदीप मेर, सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी व संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष धन्नजय साह, उपसचिव लोकेश तिवारी को चयनित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतुल वर्मा तथा संचालन अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में नंदा देवी राम लीला कमेटी के सदस्य संजय साह, हरीश बिष्ट, दीपक वर्मा, प्रकाश जोशी, जगदीश बिष्ट, हर्ष जोशी, परितोष जोशी, कुलदीप मेर, संतोष मिश्रा, लोकेश तिवारी समेत कई सदस्य मौजूद थे।

new-modern
gyan-vigyan