मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में मानसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हैै । राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में लोेग अभी भी तेज गर्मी से परेशान है। यहां मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिलसिला कुछ दिनों तक ऐसे ही चलता रहेगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लोगों को अभी लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा।
मुंबई में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई के लोगों के लिए बारिश अब आफत बन गई है। आज भी मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र में शुक्रवार से शुरू मानसून की बारिश अब अफत बन गई है। झमाझम बारिश से लोगों को गरमी से राहत जरूर मिली, लेकिन इसकी वजह से जन जिवन काफी प्रभावित हुआ है। निचले इलाको में जल जमाव के कारण लोगों को परेशानि का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में, मुंबई के सभी क्षेत्रों में लगभग 200 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार तक मुंबई में मुसलाधार बारिश जारी रहने की उम्मीद है।
3 जुलाई तक दिल्ली पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आस पास के इलाकों में 3 जुलाई तक मानसून दस्तक दे सकता है। रविवार को दिल्ली का पारा 43 डिग्री के बने रहने का अनुमान है। बता दें कि दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून के एक सप्ताह की देरी से आने के आसार हैं। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में पिछले एक दशक में 5वीं बार ऐसा होगा जब मानसून देरी से पहुंचेगा। इससे पहले साल 2011 और 2012 में ही इसके आगमन में सबसे ज्यादा देरी हुई थी।
हिमाचल में यलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मानसून सात जुलाई को 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार की आंधी के साथ दस्तक देगा। मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी कर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई थी और कई जगह बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
शिमला व कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश हुई है। आगामी कुछ घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला व सिरमौर में तेज गरज के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।