देशभर में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ हफ्तों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च से मई के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में लू का प्रकोप बना रहेगा, और करीब 30 से 35 दिनों तक लगातार गर्म हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी और अधिक तीव्र हो जाएगी।
दिल्ली में 25 मार्च को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि 26 मार्च को यह 38.74 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और अगले दो से तीन दिनों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है। महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का असर पहले से ही दिखने लगा है, जहां तापमान सुबह 22 डिग्री से लेकर दोपहर में 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उत्तराखंड समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड में तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया है