26 जनवरी को खूंट गांव से शुरू होगी हाथ जोड़ो यात्रा

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में 26 जनवरी को कांग्रेस खूंट गांव से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करेगी। हवालबाग ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में…

news

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में 26 जनवरी को कांग्रेस खूंट गांव से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करेगी। हवालबाग ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्म स्थली खूंट गांव से शुरू होगी। इस दौरान धामस न्याय पंचायत का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से किशन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।