Verification: aeee5e56bc920c65
shishu-mandir

हल्द्वानी ब्रेकिंग: बोर नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, हत्यारों ने शव क्षत—विक्षत कर फेंका

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

डेस्क। हल्द्वानी कालाढूंगी स्थित बोर नदी के पास एक महिला का लाश मिली है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।
बोर नदी के पास आज सुबह स्थानीय लोगों को एक क्षत—विक्षत अवस्था में एक महिला की लाश पड़ी दिखी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र करीब 35 साल बतायी जा रही है। हत्यारों ने महिला के सिर को पत्थरों से बुरी तरह कुचला है। साथ ही धारदार हथियार से उसके पेट को भी फाड़ा है। पुलिस अंदेशा जता रही है कि हत्यारों ने महिला को कहीं और मार कर उसकी लाश फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

new-modern
gyan-vigyan