shishu-mandir

लो हो गया पंचायतों का सशक्तीकरण ! प्रशासन को मालूम ही नहीं कि कौन है, पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासन के पत्र हो रहे हैं वायरल, लोग उड़ा रहे हैं उपहास

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

अल्मोड़ा| भले ही पंचायतों को मजबूत बनाने का जोर हर मंच से लगाया जाता हो, 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से ग्राम सरकार की अवधारणा पर काम करने की जरूरत जताई जाती हो लेकित हकीकत एकदम इस थीम के उलट है| सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने वाली सरकारी मशीनरी अपनी कमअक्ली के चलते जहां इन पंचायती बारिकियों की अनदेखी करती है वहीं अपने कारनामों के चलते उपहास का पात्र बनते है| चौखुटिया क्षेत्र में बहुदेश्यीय शिविर के लिए जारी निमंत्रण पत्रों में लापरवाही की इंतहा सामने आई है| इस निमंत्रण पत्र में पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने में भारी चूक है| जनप्रतिनिधि के स्थान पर किसी अन्य को निमंत्रण भेजा गया है तो वहीं पद नाम में भी भारी गलती की गई है| बड़ी बात यह है कि यह पत्र प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं| प्रशासन की इस लापरवाही पर लोग जहां प्रशासन की जानकारी का उपहास कर रहे हैं वहीं नाराजगी भी जता रहे हैं| यह पत्र सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है| लोगों का कहना है कि निमंत्रण पत्र में महिला जनप्रतिनिधि के स्थान पऱ किसी अन्य को जिलापंचायत सदस्य घोषित कर आमंत्रित किया गया है जो जनमत व महिला शक्ति का अपमान है| जानकारी के अनुसार नागाड़ जिला पंचायत क्षेत्र से विमला नायक निर्वाचित सदस्य हैं लेकिन निमंत्रण पत्र में उनका नाम ही नहीं है| अन्य को जिला पंचायत सदस्य घोषित किया है| एक अन्य निमंत्रण पत्र में जिलापंचायत सदस्य शिव कुमार को क्षेत्र पंचायत सदस्य बताया गया है| दूसरे पत्र में उन्हें जिलापंचायत सदस्य दिखाया गया है| सोशल मीडिया में लोग प्रशासन की लापरवाही की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं| खुद जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार ने बताया कि उन्हें मिले निमंत्रण पत्र में उन्हें क्षेत्र पंचायत सदस्य बताया गया था|

Screenshot-5

यह पत्र हो रहे हैं वायरल

new-modern
gyan-vigyan

IMG 20180927 WA0038

IMG 20180927 WA0040