सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक लड़की किंग कोबरा को किस करती हुई नजर आ रही है। बता दें कि किंग कोबरा एक जहरीला सांप है, जिसका जहर इतना जहरीला होता है कि इंसान का बचना बहुत मुश्किल हो जाता है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि इंडोनेशिया की रहने वाली लड़की मैदान में किंग कोबरा के साथ बैठी हुई है।यह लड़की किंग कोबरा के माथे को चूमती हुई दिख रही है। दरअसल एक दो-बार नहीं, बल्कि तीन बार कोबरा को चूमती है। लड़की अपने गाल के पास कोबरा को ले जाती है। लड़की के इतना सब करने के बाद भी कोबरा लड़की पर हमला नहीं करता है, बल्कि उसे देखता रहता है। देखिए वीडियो