ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले टेक कंपनी गूगल ने अपने पेमेंट एप गूगल पे के बंद करने का एलान किया है। गूगल का यह एप 4 जून 2024 को बंद हो जाएगा।
यह फैसला कंपनी ने वर्ष 2022 में लॉन्च हुए गूगल वॉलेट ऐप को प्रमोट करने के लिए लिया है। जिसकी जानकारी कम्पनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से दी है। कंपनी ने यूजर्स को इसके बजाय गूगल वॉलेट पर जाने की सलाह दी है। इसका अब पुराना वर्जन कार्य नहीं करेगा।
एंड्रॉयड होम स्क्रीन पर नजर आने वाला गूगल पे एप पुराना वर्जन है।
बता दें कि भारतीय यूजर्स को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वो इसलिए क्योंकि इस gpay को अमेरिका में ही बंद किया जा रहा है भारत में यह एप उसी तरह काम करेगा जैसे अभी तक करता आ रहा है। 4 जून के बाद यह सिर्फ भारत में ही काम करेगा। अन्य देशों में यह काम नही करेगा। गूगल ने बताया की इस एप का यूज 180 से अधिक देशों में करोड़ो लोग कर रहें है।