आजाद जिंदगी हर किसी को पसंद होती हैं । ऐसे मे solo trip एक अच्छा option हैं। लेकिन लड़कियों के अकेले घूमने की बात होती है तो अक्सर घरवालों की मनाही रहती है। खासकर जब लड़कियां अकेले घूमने की बात करती हैं तो parents सख्त खिलाफ हो जाते हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं कि भारत में लड़कियों के घूमने लायक कुछ safe place।
लद्दाख
लड़कियों की safe trip के लिए लद्दाख को अच्छा माना जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत वादियों को लड़कियां अकेले घूम सकती हैं। यहां घूमने की कुछ famous destination भी हैं जैसे देस्किट मोनेस्ट्री, नुब्रा वैली, शांती स्तूपा। इसके अलावा भी आप यहां पर काफी कुछ कर सकते हैं। कई लोग इस जगह के लिए road trip को चुनते हैं।
लवासा, महाराष्ट्र
ये जगह पूणे से 65 किलोमीटर दूर है। इस खूबसूरत जगह को देख आपको इटली की याद आने लगेगी। जी हां, क्योंकि इस जगह को इटली से इंस्पार होकर बनाया गया है। इस destination को काफी सेफ माना जाता है।
कोवलम, केरल
लड़कियां अगर अकेले travel करने के बारे में सोच रही हैं तो ये जगह बेहतर है। Beach lovers के लिए भी ये prefect destination है। यहां पर आप कई activity का लुफ्त उठा सकते हैं। इसी के साथ योगा का मजा यहां पर जरूर लें।
सिक्किम
एक बार अगर आप इस जगह को घूमने के लिए जाएंगी तो आपको यहां की हवा से प्यार हो जाएगा! ये काफी खूबसूरत destination इसलिए इसे भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां आप waterfall भी देखने को मिलेंगे। यहां के लोग भी काफी welcoming हैं ऐसे में आपको यहां अकेले घूमने में कोई परेशानी नहीं होगी।
नैनीताल, उत्तराखंड
Uttrakhand को safe destination माना जाता है। ऐसे में नैनीताल prefect destination है। कुआमोनी स्थानीय लोग मिलनसार हैं, जो शहर को अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए safe है। आप नैनीताल ट्रेवल में काफी सारी चीजों को एंजॉय कर सकते हैं।
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र
शहर के शोर से दूर अगर कुछ relaxing समय बिताना चाहते हैं तो महाबलेश्वर अच्छी destination है। खूबसूरत पहाड़ों पर सुकून से बैठ कर एक कप चाय को पीएं और सारी tension को भूलाकर खुद के साथ समय बिताएं।