Gic Kanara Almora’s Himani’s model glucose level indicator got first place in the state
अल्मोड़ा, 26 नवंबर 2022- राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2022 में अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज कनरा, अल्मोड़ा में कक्षा 7 में अध्ययनरत् कु० हिमानी बोरा, पुत्री रमेश सिंह बोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हिमानी अब राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिमानी ने यह उपलब्धि हासिल कर अपना, अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम राज्य रोशन किया है। कु० हिमानी बोरा ने मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षिका श्रीमती सरोज भोज के मार्गदर्शन में जूनियर स्तर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रौद्योगिकी एवं खिलौने व उप विषय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर ग्लूकोज लेवल इन्डीकेटर मॉडल तैयार कर विज्ञान महोत्सव 2022 में प्रतिभाग किया।
अस्पतालों में मरीजों को ग्लूकोज ड्रिप लगाते समय आई0बी0 ड्रिप की समाप्ति से कुछ समय पूर्व यह सेंसर अलार्म बजाता है, जिससे मेडिकल स्टाफ मरीज के पास तुरन्त पहुँच जाएगा और मरीज को समय पर इलाज मिल जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दान राम आर्या एवं समस्त स्टाफ द्वारा राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कु० हिमानी बोरा को अनेकानेक शुभकामनाएँ व बधाईयाँ दी और कु० हिमानी बोरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किये जाने हेतु अग्रिम बधाईयाँ व शुभकामनाएँ दी। कु० हिमानी बोरा द्वारा विज्ञान महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व किया जायेगा।