Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरादनगर में गंगनहर घाट पर बने महिलाओं के एक चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरा मिला है।इसका कनेक्शन यहां के महंत के मोबाइल फोन से कनेक्ट था।
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छोटा हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध गंगनगर घाट पर महिलाओं के एक चेंजिंग रूम में सीसीटीवी मिलने से बवाल हो गया है। यह सीसीटीवी महिलाओं के चेंजिंग रूम में लगाया गया था इस मामले में गंग नहर घाट पर स्थित प्राचीन शानी मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ फिर भी दर्ज की गई है। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी फरार हो गया है।
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र में गंगनहर घाट है। इसे छोटा हरिद्वार भी कहा जाता है। यह बड़ी संख्या में लोग आते हैं। आरोप है नहर में नहाने आई महिलाओ के चेंजिंग रूम में ये सीसीटीवी लगा हुआ था। कैमरे की नजर नीचे की ओर थी। एक महिला की नजर जब इस CCTV पर पड़ी तो उसने इसका शिकायत की। जिसके बाद पता चला कि ये कैमरा महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल फोन से कनेक्ट था।
महिलाओं के चेंजिंग रूम में मिला सीसीटीवी
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला cctv में 5 दिन का डाटा भी है जिसमें महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले हैं इसमें महिलाओं के कपड़े बदलने के वीडियो हैं। पुलिस को पता चला कि सीसीटीवी काफी समय से लगा हुआ है और इस मामले के कुलसी के बाद वहां का महंत फरार हो गया है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी महंत के पर पहले भी कुछ अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वही गाजियाबाद जिलाधिकारी के निर्देशन पर सिंचाई विभाग द्वारा महंत ने जो दुकानें बनाई हुईं थीं उन्हें भी प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है।
इस मामले में डीसीपी देहात विवेक चंद्र यादव ने बताया जैसे ही मामला संज्ञान में आया तुरंत ही इनकी जांच की गई। महंत अपने मोबाइल में सीसीटीवी की लाइव फुटेज देखता था। डीवीआर से पांच दिन का डाटा मिला है। वही महंत फिलहाल फरार है उसकी कुछ अवैध दुकानों को तोड़ा गया है।