इस देश के नागरिकता पाना है सबसे आसान, बस कुछ रुपए खर्च करके आप बन जाएंगे विदेशी

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ लंदन में समय बिता रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे…

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ लंदन में समय बिता रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि अब उन्होंने ब्रिटेन की नागरिकता ले ली है और अब यह वही बस जाएंगे।

हालांकि विराट कोहली अनुष्का शर्मा का इन अफवाहों पर अब तक कोई बयान नहीं आया है।
आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जहां नागरिकता पाना बेहद आसान है। यानी यह थोड़े से पैसे खर्च करने के बाद आप इन देशों के परमानेंट नागरिक बन सकते हैं।

पहले नंबर पर है डोमिनिका (Dominica)

पहाड़ों से भरा समुद्र के बीचों बीच डोमिनिका एक ऐसा देश है, जहां कि नागरिकता आप बड़ी आसानी से पा सकते हैं। यहां की नागरिकता पाने के लिए आपको बस कुछ कागजी कार्यवाही करनी होगी और इसके बाद 76,46,000 रुपये की फीस भरनी होगी। अगर आपको डोमिनिका की नागरिकता मिल गई तो आप लगभग 140 देशों में विजाफ्री एंट्री कर सकते हैं। इसके अलावा आपको हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस भी फ्री में मिल जाता है।

दूसरे नंबर पर है सेंट लूसिया (St. Lucia)

डोमिनिका के बाद दूसरे नंबर पर है सेंट लूसिया। इस देश की नागरिकता मिलने पर आपको लगभग 140 देश में वीजा फ्री एंट्री मिल जाएगी।इसके अलावा यहां की नागरिकता मिलने पर आपके व्यापार में कई तरह के टैक्स से भी छुटकारा मिलेगा। यहां की नागरिकता लेने के लिए आपको 76 लाख रुपए खर्च करने होंगे।

तीसरे नंबर पर है ग्रेंडा Grenada

सबसे सस्ती नागरिकता वाले देशों के मामले में तीसरे नंबर पर ग्रेंडा है. यहां की नागरिकता पाने के लिए आपको 114,69,000 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आपको ग्रेंडा की नागरिकता मिल जाए तो आप 130 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यहां कि नागरिकता मिल जाए तो आप बिना प्रॉपर्टी टैक्स दिए यहां जितनी चाहें जमीन खरीद सकते हैं।

हालांकि, ग्रेंडा की नागरिकता के लिए आपको पैसे खर्च करने के साथ-साथ वहां की सरकार की कुछ शर्तें भी माननी होती हैं। इन शर्तों के बारे में जानने के लिए आप ग्रेंडा देश की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं।