शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, बुधवार को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज मंगलवार को विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद मां…

IMG 20230127 210505 scaled

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज मंगलवार को विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद मां गंगा की डोली मुखवा के लिए रवाना हो गई है। इन दौरान भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया और यात्रा में शामिल हुए।

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार 15 नवम्बर 2023 को भैया दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना का उत्सव श्री विग्रह शीतकालीन प्रवास खुशी मठ, खरसाली के लिए अपने भाई शनि देव जी की अगुवाई में प्रस्थान करेगी।