shishu-mandir

वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे——गाँधी शांति प्रतिष्ठान ने आयोजित किए कार्यक्रम

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

IMG 20181002 WA0114
अल्मोड़ी:- गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर गांधी शन्ति प्रतिष्ठान केन्द्र उत्तराखंड द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता और बैठक का आयोजन किया गया।
स्वालम्बन भवन में आयोजित कार्यक्रम मे दीप प्रज्वलन औऱ गांधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिये” के साथ बैठक की शुरुवात हुई।
बैठक मे वक्ताओं ने गांधी विचार धारा की प्रासंगिकता पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने कहा कि गांधी जी ने प्रकर्ति प्रेम को पूरी दुनिया मे फैलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ प्रतिकार ने गांधी को जन्म दिया।
सभा के अध्यक्ष जागेश्वर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष गोबिंन्द गोपाल ने कहा कि सरला बहन पर्यावरण व महिला आंदोलन मे आम आदमी को जोड़ा।
योग शिक्षक मनोज पंत ने कहा कि गांधी जी ने हमेशा सत्य ओर अहिंसा को जीवन मे उतारने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्वच्छता ओर सामाजिक समानता व समरसता के लिए गांधी का नाम हमेशा जाना जायेगा।
इस मौके पर कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरष्कृत किया गया। साथ ही बच्चों व मंचासीन अतिथियों को गांधी जी की जी आत्मकथा भैंट की गई।
बैठक मे योगा शिक्षक मनोज पंत, ग्राम प्रधान डी. के. जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश जोशी, कमल सिंह बिष्ट, अनिला पंत, पुष्पा पुनेठा, रविन्द्र बिष्ट, मनोज गोस्वामी, प्रगति पंत, पुष्पा जोशी, विवेक पाण्डे, रमेश पांडेय, सोनू पांडेय, सुरभी जोशी आदि ने संबोधित किया। संचालन गांधी शांति प्रतिष्ठान के प्रभारी बसंत पांडेय ने किया।