freedom fighter ram singh chauhan get honor
बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के 98 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह चौहान, निवासी ग्राम वज्यूला गरूड को उपजिलाधिकारी गरूड़ योगेन्द्र सिंह ने उनके घर जाकर विशेष सम्मान के रूप में एक अंगवस्त्र (शॉल) एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
ज्ञातव्य हैं कि स्वतंत्रता सेनानी श्री राम सिंह चौहान का जन्म पौडी गढवाल में दिनांक 19 फरवरी, 1922 को हुआ था, जो आई0एन0ए0 में वर्ष 1941 में भर्ती हुए थें, तथा इम्फाल बार्डर में अंग्रेजों के साथ युद्ध करते समय मार्ग दर्शक का कार्य करते थें।