उत्तर प्रदेश में अब होमगार्ड के जवानों को भोजन भत्ते में चार गुना अधिक धनराशि मिलेगी। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब जवानों को 120 रूपया रोज भोजन भत्ते के रूप में मिलेगा।
आज यानि मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब होमगार्ड जवानो का भोजन भत्ता चार गुना बढ़ जाएंगा। अभी तक होमगार्ड के जवानों को अंतरजनपदीय आवागमन के दौरान ड्यूटी भत्ते के अतिरिक्त 30 रुपये भोजन भत्ता मिलता था,जिसे अब बढ़ाकर 120 रूपया कर दिया गया है। होमगार्ड विभाग ने सरकार को यह प्रस्ताव भेजा था और कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।