पुलिस की कार्रवाई का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है। एक ऐसा पेड़ है जिसको गिरफ्तार पेड़ के नाम से जाना जाता है, 125 साल पहले तोरखान बॉर्डर के पास लैंडी कोटल नामक बस्ती में ब्रिटिश ऑफिसर जेम्स स्क्विड के चलते गिरफ्तार किया गया था।
एक कहानी के अनुसार जेम्स स्क्विड नामक ब्रिटिश अधिकारी ने एक दिन नशे की हालत में दावा किया कि इस पेड़ को वह पकड़ नही पा रहे है यह पेड़ बार बार भाग जा रहा है। जिस पर उन्होंने सिपाहियों को निर्देश दिए की वह इस पेड़ को पकड़े। सिपाही जेम्स के समझ तो रहें थे की यह बेतुकी गिरफ्तारी है लेकिन वह अपने अधिकारी के सामने कुछ बोल नहीं पाए।
उन्होंने पेड़ को गिरफ्तार करके उसके चारो तरफ जंजीर लगाकर उस पेड़ को बांध दिया। जिसके बाद से अब तक पेड़ जंजीरों से बंधा हुआ है और गिरफ्तार है। ब्रिटिश शासन के अत्याचार का प्रतीक इस पेड़ पर लगी तख्ती पर लिखा है ‘iam under arrest ‘, जो इसकी पूरी कहानी को बयां कर रहा है। यह पेड़ उस स्थान पर है जहां ब्रिटिश शासन के दौरान अत्याचारों का एक जीवंत प्रतीक है। टूरिस्ट इस पेड़ को अपने इतिहास का हिस्सा मानते है और इसको एक महत्त्वपूर्ण टूरिस्ट स्थल के रूप में देखते है। यह पेड़ अब एक बेहतर टूरिस्ट स्थल का रूप बन चुका है, जो स्थानीय और विदेशी टूरिस्टों को आकर्षित कर रहा है।