shishu-mandir

फूड प्वाइजनिंग प्रकरण, दो बच्चों ने तोड़ा दम, केन्द्रीय मंत्री बेरीनाग को रवाना, गंभीर मरीजों को चाँपर से लाया जाएगा हाँयर सेंटर

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण की सेहत में सुधार,अल्मोड़ा लाए गए थे छह मरीज

अल्मोड़ा:- कपकोट के बास्ती में विवाह समारोह में भोजन के बाद बीमार 250 से अधिक मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, इस मामले में बेरीनाग अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की मौत हो गई है | अभी भी लोग कपकोट, कांडा, बागेश्वर, बेरीनाग व पिथौरागढ़ के अस्पतालों में भर्ती हैं, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण भी बेस चिकित्सालय में भर्ती हैं यहां दो कुल छह लोग लाए गए थे दो बच्चों व उनके परिजनों को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है| केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बेस अस्पताल पहुंच कर पूर्व विधायक का हाल चाल जाना| डाक्टरों के अनुसार पूर्व विधायक व अन्य भर्ती जिंप अध्यक्ष के गनर का स्वास्थ्य अब ठीक है|
अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि उन्होंने केवल रायता खाया था जबकि जिलापंचायत के गनर ने भी रायता ही खाया था संभवत: इससे ही दिक्कत हुई| इधर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा बेरीनाग को रवाना हो गए हैं उन्होंने कहा कि मरीजों को चाँपर से हल्द्वानी ले जाया जाएगा| इसके लिए डीएम हल्द्वानी , पिथौरागढ़ व बागेश्वर से वह लगातार संपर्क में है| मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्ससभा सांसद प्रदीप टम्टा भी बेरीनाग को रवाना हो गए हैं| इस दुखद घटना ने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा की पोल खोल दी है, दूरस्थ क्षेत्र के अस्पतालों में डाक्टरों का अभाव साफ दिखाई दी है|

Related Post 

http://uttranews.com/2018/11/30/gaye-the-barat-me-jana-pada-asptal/

new-modern
gyan-vigyan