लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, एक द्वाराहाट दूसरा रानीखेत में गिरफ्तार

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

IMG 20181012 WA0058

अल्मोड़ा :- लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहे और न्यायालय द्वारा फरार घोषित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| अलग अलग मामलों में पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है|
थाना द्वाराहाट में फरार घोषित नौशाद पुत्र गुलाम अली उर्फ कलुवा, निवासी- लैदाबाग, थाना- ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद को शनिवार को पुलिस टीम सदस्य गिरीश चन्द्र पन्त, जीवन चन्द्र, दीपक सिंह द्वारा रानीखेत के थापा स्टेट तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अशोक कुमार, थानाध्यक्ष द्वाराहाट ने बताया कि अभियुक्त नौशाद एवं शमाॅ परवीन द्वारा नकली नोट को असली नोट के रूप में प्रयोग करने के सम्बन्ध में पृथ्वी राज जोशी पुत्र जगदीश चन्द्र जोशी, निवासी- चौखुटिया द्वाराहाट ने वर्ष- 2011 में थाना द्वाराहाट में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें शमाॅ परवीन को न्यायालय से 10 वर्ष का कारावास की सजा दी गयी थी, किन्तु अभियुक्त नौशाद तब से लगातार फरार चल रहा था, जिसके रानीखेत में आने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा सात वर्ष से फरार चल रहे मफरूर को आज गिरफ्तार कर लिया |

Screenshot-5

IMG 20181012 WA0057

holy-ange-school

इधर रानीखेत पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे मफरूर को किया गिरफ्तार किया है
फरार अभियुक्त किशन कुमार पुत्र ढाकन लाल, निवासी- जगतपुरा, बारादरी, बरेली उ0प्र0 को पुलिस टीम सदस्य सुनील गोस्वामी, बलराम सिंह थाना रानीखेत द्वारा शनिवार को माल रोड रानीखेत के पास से गिरफ्तार किया गया। नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक रानीखेत ने बताया कि अभियुक्त किशन कुमार वर्ष 2011 में शराब की तस्करी करते पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था किन्तु न्यायालय में हाजिर न होकर लगातार फरार चल रहा था|

 

ezgif-1-436a9efdef
Joinsub_watsapp