फाग महोत्सव 2025: धारानौला में 11 व 12 मार्च को रहेगी रंगों की धूम

अल्मोड़ा। रामलीला एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति, धारानौला, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित “फाग महोत्सव” का आयोजन 11 और 12 मार्च 2025 को धूमधाम से किया जाएगा। इस…

अल्मोड़ा। रामलीला एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति, धारानौला, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित “फाग महोत्सव” का आयोजन 11 और 12 मार्च 2025 को धूमधाम से किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग होली खेलने की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम का विवरण:

11 मार्च 2025: महिला होली (प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)

12 मार्च 2025: पुरुष खड़ी होली (दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक)

समिति ने क्षेत्रवासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है, जिससे इस सांस्कृतिक पर्व को सफल बनाया जा सके। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि यह महोत्सव न केवल रंगों का उत्सव होगा बल्कि आपसी सौहार्द और संस्कृति को बढ़ावा देने का भी अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply