मानसून सीजन में इन दिनों Eye flu के मामले तेजी से बढ़ रहे है। लोग आंखों में खुजली और चिपचिपा पानी आने के साथ ही रेड या पिंक आई की शिकायत लेकर अस्पताल पहुच रहे है। कई लोग इसके इलाज के लिए ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको मालूम है कि कि आपके घर और रसोई में ऐसी चीजें मौजूद हैं जो आई फ्लू होने पर या इसके बचाव में कारगर साबित हो सकती है।
जुलाई में दुनिया की 81 फीसद आबादी ने जलवायु परिवर्तन के कारण झेली भीषण गर्मी
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा के आयुर्वेदिक ऑप्थेल्मोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकुर त्रिपाठी कहते हैं कि कंजक्टिवाइटिस या Eye flu फैलने के कई कारण बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि आई फ्लू संक्रमित व्यक्ति के कपड़े छूने से, साथ में सोने से, साथ में खाना खाने से, हाथ मिलाने से, गले मिलने से, उनके कपड़ों जैसे तौलिया, रूमाल, गमछा, तकिया, बिस्तर आदि का उपयोग करने से और अपने हाथों से बार बार मुंह, आंख को छूने से होता है।
आई फ्लू (Eye flu) बीमारी का प्रमुख लक्षण आंखें लाल लाल होना और आंखों में किरकारापन महसूस होना, आंखों से अलावा पानी आना और आंखों में खुजली होना है।
डॉ. अंकुर ने बताया कि आई फ्लू होने या आई फ्लू से बचने के लिए घर में ही मौजूद 3 चीजों से आंख धोने से आई फ्लू से होने तकलीफों में लाभ मिलता है। पहले तरीके में आपको साफ पानी से आंखें धोना है। दूसरा तरीके में आप त्रिफला क्वाथ से आंखें धो सकते हैं और तीसरे तरीके में आप गुलाब जल से अपनी आंख धो सकते हैं। इसमें साफ जल और गुलाब जल तो सामान्य रूप से इस्तेमाल किए जा सकते हैं लेकिन त्रिफला क्वाथ आपको खूद बनाना पड़ेगा।
त्रिफला का क्वाथ बनाने के लिए एक गिलास साफ पीने वाले पानी में 2 चुटकी त्रिफला चूर्ण डालकर उबाल दें,जब यह खूब उबल जाए तो इसे रखें और साधारण गुनगुना होने तक इंतजार करे। पानी के साधारण गुनगुना होने पर इसे सूती कपड़े की 7 या 8 परत लगाकर छाने। यह सुनिश्चित कर लें कि कोई कण छने हुए पानी में ना आ पाए।
इस छने हुए त्रिफला के क्वाथ को दो अलग-अलग गिलास में रख ले। अब इस क्वाथ से दोनो आंखों को अलग-अलग धोए। उन्होंने बताया कि आई फ्लू (Eye flu) होने पर हाथों को बार बार साबुन से धोए। आई फ्लू के रोगी को सूती रुमाल या तौलिया का इस्तेमाल करना चाहिए,साथ ही आंखो को बार बार नही मसलना चाहिए। जिसे आई फ्लू नही है वह संक्रमित व्यक्ति से दूर ही रहे।अगर आपको आई फ्लू की समस्या से निजात ना मिले तो बगैर देरी किए डॉक्टर से सलाह ले। खुद से कोई प्रयोग ना करें।