अल्मोड़ा:: लमगड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
नए पदाधिकारियों का स्वागत कर समस्याओं के निदान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। रविवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा की बैठक हुई।
इसमें सचिन बोरा को उपाध्यक्ष, प्रदीप ढैला को सचिव, धैर्य बगडवाल को उपसचिव,अमित वर्मा को कोषाध्यक्ष, अर्जुन रावत को मीडिया प्रभारी, योगेश मलाड़ा को प्रचार सचिव, रहीश अहमद को संचार मंत्री चुना गया।
सलाहकार मंडल में कमल कपकोटी, कमल बिष्ट, गणेश नगरकोटी,पुष्पेश मेर, पंकज रौतेला चुने गए। अध्यक्ष शुभम कपकोटी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। मौके पर विभिन्न
समस्याओं पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों से व्याारियों की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करने की अपील की। यहां महामंत्री संजय सिंह बिष्ट व अन्य लोग मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा के अध्यक्ष शुभम कपकोटी व संचालन महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’ द्वारा की गई।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अध्यक्ष शुभम कपकोटी व महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’ ने फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया। अध्यक्ष शुभम कपकोटी व महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’ ने कहा की उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा के सभी नव नियुक्त पदाधिकारि व्यापारी हितों के लिये सदैव तत्पर एवं संघर्षरत रहेंगे।
लमगड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार
अल्मोड़ा:: लमगड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।नए पदाधिकारियों का स्वागत कर समस्याओं के निदान के लिए कार्य करने का…