Budaun Double Murder Case:2 दिन बाद भी परिवार वाले पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों मार डाला मेरे बच्चों को? क्या थी दुश्मनी

Budaun Double Murder Case:बदायूं में दो मासूम बच्चों को क्यों मार डाला गया इसका जवाब अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने फरार आरोपी…

Screenshot 20240321 091548 Chrome

Budaun Double Murder Case:बदायूं में दो मासूम बच्चों को क्यों मार डाला गया इसका जवाब अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने फरार आरोपी जावेद पर ₹25000 का इनाम भी रखा है।

Budaun Double Murder Case: यूपी के बदायूं में दोहरे हत्याकांड ने लोगों का दिल दहला दिया है। मृत बच्चों और आरोपी का परिवार बस बार-बार यही सवाल कर रहा है कि आखिर साजिद और जावेद ने उनके बच्चों को क्यों मार डाला। दो मासूम बच्चों ने उनका क्या बिगाड़ा था। फरार आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी उसे पकड़ लिया जाएगा  इस बीच मृत बच्चों के पिता विनोद कुमार ने कहा है कि पुलिस जावेद का एनकाउंटर ना करें। उसे पहले पकड़े और उससे पूछताछ करके पता करें कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया उसने मेरे बच्चों को क्यों मार डाला। उसकी मेरे बच्चों से क्या दुश्मनी थी। वही साजिद की मां नाजरीन का यही कहना है कि पुलिस जावेद को पकड़े और पता लगाएं कि आखिरकार बच्चों को करने के पीछे का मकसद क्या था।

मेरे बच्चों को क्यों मार डाला?

बताया जा रहा है कि मृत बच्चों के पिता विनोद ने कहा है कि मेरे बच्चों को उन्होंने क्यों मार डाला। यह मेरे साथ क्यों नहीं हुआ। इसका कारण क्या है। पुलिस जावेद को पहले पकड़े और उससे पता करे कि आखिर वह क्या चाहता था उसके बाद पुलिस उसके साथ कुछ भी करें। बच्चे तो मासूम होते हैं तो किसी का क्या बिगाड़ सकते हैं। उन्हें तो बस खेलना कूदना और स्कूल जाना था। मैं बेसहारा हूं मुझे बस इतना जानना है कि आखिर उन्होंने मेरे बच्चों के साथ ऐसा क्यों किया।

बच्चों की हत्या का मकसद क्या है?

एनकाउंटर में मारे गए आरोपी साजिद की मां नाजरीन ने कहा है कि किसी ने उनको फोन किया और केस में फंसा दिया। विनोद की फैमिली से उसके बहुत अच्छे संबंध है। करीब 12 साल से वहां पर नाई की दुकान चला रहा है। त्योहारों पर वह लोग एक दूसरे के घर भी जाते हैं और साथ में खाना भी कहते हैं। जब पुलिस ने साजिद को पकड़ा तो उनको कम से कम यह जरूर पूछना चाहिए था कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। नाजरीन ने भी कहा कि जावेद को पकड़ा जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए कि आखिर हत्या का मकसद क्या है।

बदायूं डबल मर्डर केस

आपको बता दे कि मंगलवार शाम को बदायूं में जो हुआ वह काफी दिल दहला देने वाला था। विनोद कुमार अपने घर के सामने नाई की दुकान चलाते हैं। साजिद और जावेद उनके घर आए। साजिद ने विनोद की पत्नी संगीता से कहा कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली है। रात 11:00 बजे का समय दिया है। इसलिए ₹5000 की जरूरत है। संगीता मदद के लिए हामी ही भर देती है और पैसे लेने अंदर चली गई। इसी बीच साजिद और जावेद ने विनोद के 13 साल के बेटे आयुष और 6 साल के बेटे अहान को मार डाला धारदार चाकू से उनका गला रेत दिया

‘आज मैंने अपना काम पूरा कर दिया’

कमरे से बाहर निकाल कर जब विनोद की पत्नी संगीता आई तो उन्होंने देखा कि आरोपियों के हाथ में चाकू था और जो खून से सना हुआ था। यह देखकर संगीता डर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और साजिद को पकड़ लिया। इसमें संगीता बच्चों के पास गई और देखा कि उनकी मौत हो चुकी है। इसी बीच सबसे ज्यादा परेशान करने वाला यह था कि बच्चों को मारने के बाद आरोपियों ने संगीता से कहा कि मैंने आज अपना काम पूरा कर लिया। उन्होंने ऐसा क्यों कहा इस पर भी अभी तक कोई जवाब नहीं पता चला है।