पदोन्नति पर आरक्षण के खिलाफ कर्मचारी उतरे सड़कों पर,सरकार को दिलाई उत्तराखंड राज्य आंदोलन की याद

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

see video here

holy-ange-school

अल्मोड़ा:पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया. कर्मचारी कार्यालयों में उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रदर्शन के लिए पहुंचे.

ezgif-1-436a9efdef

इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सरकार को उत्तराखंड राज्य आंदोलन की याद दिलाई.

कर्मचारियों ने कहा कि जब राज्य बनाने के लिए कर्मचारी 94 दिनों का आंदोलन कर सकते हैं.तो अपने हक के लिए साल भर तक भी आंदोलन पर जा सकते हैं. इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर स्वर्ण विरोधी रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया. इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

kaumari 1

सभी ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिये आदेश का शासनादेश जल्द जारी करने की मांग की. शुक्रवार को चौघानपाटा गांधी पार्क पर धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. एसोसिएशन के जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय की ओर से आदेश देने के पांच दिन बाद भी प्रदेश सरकार की ओर से शासनादेश जारी नहीं किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पदोन्नति में रोक लगने से 8 हजार पदोन्नतियां प्रभावित हो गई है.

prakash ele 1

वक्ताओं ने कहा पदोन्नति में रोक लगने के कारण सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रमोशन में आरक्षण देने से जूनियर कर्मचारियों को सीनियर कर्मचारियों के उपर बैठा दिया जा रहा है. कर्मचारियों ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री से जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण लागू करने पर वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे.

pramod nainwal

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार लोहनी, जिला महासचिव दिगम्बर फुलोरिया, सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा, ललित मोहन भट्ट, किसन सिंह जडौत, पुष्कर सिंह मेहरा, वीसी कांडपाल, इंद्र सिंह, मनोज पांडे, सुरेश जोशी, मुकेश तिवारी, महेंद्र बिष्ट, सौरव नयाल, हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र तिवारी, नवीन चंद्र तिवारी, कमलेश जोशी, नवीन सती, अजय सिंह, रमेश पालनी, हीरा सिंह डसीला,योगेश सिंह, हरीश चंद्र जोशी, टीका सिंह खोलिया, चंदन सिंह चौहान, कुंदन सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र जोशी, संजय पाठक, विशाखा पंत, नागेश पपनै, केशर सिंह रावल, मनीष जोशी, उमेद सिंह बिष्ट, कृष्ण गोपाल सिंह, चंद्रा पाठक, विद्या, देवेंद्र सिंह कार्की, उमापति पांडे, केएस बिष्ट, जगदीश सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह, गौरी दत्त जोशी, राजेंद्र सिंह मेहरा, शशि मोहन पांडे, मनोज कांडपाल, प्रमोद गोस्वामी, उमेश चंद्र पपनै, भगवत सनवाल, दीपक, यागेश सिंह, मीनाक्षी, कैलाश सिंह मनराल, इंद्रा बिष्ट, हरीश, कमलेश अधिकारी, दीपेंद्र सिंह, पूरन सिंह मेहरा, दीप्ति जोशी, बची सिंह लटवाल, अजय सिंह, रमेश पालनी, हीरा सिंह डसीला, आनंद सिंह कनवाल, कविता मेहता, ममता तिवारी आदि मौजूद थे.

medical hall
metro restaurent

उत्तरा न्यूज के द्वारा खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं| click to like facebook page
यूट्यूब पर वीडियोज के सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos

Joinsub_watsapp