अल्मोड़ा। मानवता को शर्मशार करने वाली घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना क्षेत्र में गांव के ही पांच लोगों ने एक नाबालिग किशोरी से लंबे समय तक सामुहिक दुराचार किया। आरोपियों में दो सगे भाई और पिता पुत्र भी शामिल हैं। इंशानियत को तार तार करने वाले यह आरोपी भी गांव के ही और पीड़ित के परिचित ही निकले घटना तब खुली तब पीड़िता को पेटदर्द की परेशानी हुई गरीब बाप अच्छे उपचार के लिए उसे अस्पताल लेके आया यहां पता चला कि बच्ची गर्भवती है। 13वर्षीय किशोरी ने इसके बाद आपबीती बताई तो परिजनों के पांवो से जमीन खिसक गई साथ ही आंखों से आंसू निकल पड़े पूरे क्षेत्र में इस प्रकार की घटना से लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी पीड़िता के गांव के ही है और लंबे समय से उसके साथ दुराचार जैसी घृणित कृत्य को अंजाम दे रहे थे। बच्ची को महिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां डाक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। राजस्व पुलिस टीम भी अस्पताल में ही भर्ती है। इधर राजस्व उपनिरीक्षक बलवंत नाथ ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर आई है। मामले पाक्सो से जुड़ा है इसलिए घटना की बारीकी से जांच कराई जा रही है। इधर बच्ची का पिता भी अस्पताल पहुंचा था और घटना को लेकर हतप्रभ है उसने कहा कि गांव के परिचित लोगों ने ही उसकी बच्ची की जिदंगी खराब कर दी उसे न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनकी बच्ची की जिदंगी पर ही बन आई है। पहला काम उसकी जिंदगी बचाना है। गरीब पिता का कहना है कि वह किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। इधर अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डा.प्रीति पंत ने घटना को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वह इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकती हैं।
शर्मनाक— अल्मोड़ा में किशोरी के साथ गांव के लोगों ने ही किया सामुहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला, आरोपियों में दो सगे भाई और पितापुत्र भी शामिल
अल्मोड़ा। मानवता को शर्मशार करने वाली घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना क्षेत्र में गांव के ही पांच लोगों ने एक नाबालिग…