Election of AIC Almora Managing Committee
अल्मोड़ा, 20 जुलाई 2022- Almora inter College Almora की प्रबंध समिति के चुनाव हो गए हैं।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 211 में से 195 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
परिवारों की घोषणा के बाद
प्रबंधक पद पर सुशील कुमार जोशी (Sushil Kumar Joshi) विजयी घोषित किए गए। उन्होंने एकमात्र प्रतिद्वंदी ललित मोहन सिंह लटवाल(Lalit latwal) को 18 मतों से हराया।
विजयी उम्मीदवार सुशील कुमार जोशी को 106 तो ललित लटवाल को 88 मत प्राप्त हुए। जबकि एक मत निरस्त घोषित किया गया।
अध्यक्ष पद पर पत्रकार प्रकाश चंद्र पांडे (Prakash Chandra Pandey) ने 11 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 102 मत हासिल हुए।
जबकि उनके नजदीकी प्रतिद्वंदी हरीश कनवाल को 91 मत ही मिले। जबकि दो मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर ललित किशोर पंत ने 36 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 111 मत हासिल हुए। जबकि दूसरे उम्मीदवार दीपक वर्मा को 75 वोट पड़े। इस पद पर कुल 9 मत निरस्त हुए।
सहायक प्रबंध पद के लिए दो उम्मीदवारों में पूरन सिंह रौतेला(pooran singh routela) व दीपेश चंद्र जोशी खड़े थे। पूरन सिंह रौतेला ने 114 मत से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 152 मत मिले। जबकि दीपेश चंद्र जोशी को 38 मत मिले। इस पद पर पांच मत निरस्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर अभय साह ने 22 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 103 मत हासिल हुए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष जोशी को 81 मत मिले। 11 मत निरस्त हुए।
समिति के सदस्य पद पर निखिलेश पवार, अर्जुन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह कनवाल, मनोज जोशी, जगत सिंह कनवाल, संजय कुमार पांडे, आशीष कुमार को विजयी घोषित किया गया।
यह चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक डी.डी तिवारी, व चुनाव अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य व विजय रावत अल्मोड़ा की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान बृजमोहन, प्रकाश चंद्र खोलिया, दीपक कुमार थापा, मनमोहन चौधरी, अशोक कुमार रावत, डॉ. मदन सिंह भैसोड़ा, ममता घींगा, सरिता साह, राजेंद्र टाकुली, वीर सिंह, शैलेंद्र मेर, राजेश आर्या, पंकज मेर, विरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रमेश सिंह बिष्ट, जानकी कांडपाल, मनीष नेगी, बाला बाल्मीकि आदि ने चुनाव में सहयोग किया।