Elderly commits suicide by consuming toxins
अल्मोड़ा। यहा सोमश्वर क्षेत्र में घटित दुखद घटना में वृद्व ने पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी।
घटना दिन में लगभग 2 से 3 बजे बजे के आसपास की है। यहां सोमेश्वर तहसील के रतूराठ मल्ला खोली गांव निवासी 57 वर्षीय राजेन्द्र सिंह बोरा पुत्र गोविंद सिंह बोरा ने विशाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। आनन फानन में उनके पुत्र ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हे अल्मोड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया मगर उससे पहले ही वह दम तोड़ चुके थे।
जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र सिंह दिन में गांव की बाजार में गये थे और दिन में लगभग 2 बजे के आसपास घर लौटे थे। उनके एक पुत्र सोमेश्वर बाजार गया था। परिजनों ने राजेन्द्र सिंह के बाजार से लौटने के बाद उनसे भोजन करने के लिये कहा तो राजेन्द्र सिंह ने सर दर्द की बात कहते हूए भोजन नही खाया।
इसके बाद अचानक से उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उनके पास गये तो राजेन्द्र सिंह गिरे हुए थे और बदहवास हालत में थे। लोगों ने सोमश्वर बाजार गये उनके पुत्र को फोन करके इसकी सूचना और आनन फानन में उन्हे आसपास के लोगों की मदद से उन्हे सोमश्वर अस्पताल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हे हायर सेंटर रिफर कर दिया। इसके बाद जब इन्हे जिला चिकित्सालय लाया जा रहा था तो वह दम तोड़ चुके थे।
51 वर्षीय वृद्व खेतीबाड़ी से अपने परिवार का पेट पालते थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गये हैै। आत्महत्या करने के कारणों का पता नही लग सका है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम जिला अस्पताल पहूंची और शव का पंचनामा भरा। कल 6 जून का शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। इधर राजेन्द्र सिंह की मौत से उनके घर मेें कोहराम मचा हुआ है। अलबत्ता आत्महत्या करने के कारणों का पता नही सका है।