Almora’s Ekta Bisht will play for Royal Challengers Bangalore in the Women’s Premier League (WPL)
विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League 2024) के दूसरे सीजन के लिए शनिवार को मुंबई में हुई नीलामी में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट को RCB ने खरीदा।
अल्मोड़ा निवासी गेंदबाज एकता बिष्ट (Ekta Bisht) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 60 लाख रुपये में खरीदा।
Ekta Bisht का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, हांलांकि WPL के पहले सीजन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। इस बार आरसीबी ने उन्हें अपना टीम सदस्य बनाया।
Ekta Bisht उत्तराखंड के अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ले की रहने वाली हैं, वह एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम कुंदन सिंह बिष्ट और माता का नाम तारा बिष्ट है।
पिता कुंदन सिंह पूर्व सैनिक हैं , एकता अपने परिवार में सबसे छोटी हैं, उनके भाई विनीत बिष्ट हैं और एक बड़ी बहिन भी हैं, उन्होंने 6 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
एकता बिष्ट भारत की पहली ऐसी महिला गेंदबाज हैं, जिन्होंने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में हैट्रिक ली थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिरकी से पाकिस्तान के खिलाफ दो बार 5 विकेट भी लिए हैं।