द्वाराहाट, 23 मार्च 2021- द्वाराहाट (Dwarahat) विकासखंड के बिंता के जाख गांव में बीती रात आग लगने से एक मकान खाक हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। घर में कोई सदस्य नहीं होने से जनहानि होने से बच गई। अलबत्ता आग से लाखों का नुकसान हो गया है।
यह भी पढ़े…
गार्ड आफ आनर विवाद: कौशिक बोले-मैं अहसास नहीं कर पाया
Dwarahat- सीएम दौरे के दौरान कांग्रेस का विरोध, पुलिस ने लिया हिरासत में
मिली जानकारी के अनुसार Dwarahat के जाख निवासी प्रताप सिंह अपने घर में अपने बेटे मनीष के साथ रहता था। सोमवार की रात प्रताप सिंह पास के गांव में पूजा के लिए गया था। जबकि हाईस्कूल में पढ़ने वाला मनीष किसी दूसरे के घर पर सोने के लिए चला गया।
रात में गांव वालों अचानक घर में आग की लपटें देखी। ग्रामीणों ने मकान के मालिक को एवं पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात में ग्रामीणों ने मिलकर बढ़ी मसक्कत के बाद आग बुझाई। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार दो मंजिला मकान आग लगने से खाक हो गया है। परिजनों के अनुसार आग लगने से 36 हजार की नकदी के साथ घर का सारा समान, जेवर आदि जलकर खाक हो गया है।
यह भी पढ़े…
द्वाराहाट (Dwarahat) की निधि और टीम का कोविड-19 पर खास एप
Dwarahat – मृत्युंजय मंदिर से शिवलिंग उखाड़े जाने की घटना, पुलिस मुस्तैद मुकदमा दर्ज
ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह सहित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता दिलाने की मांग की है। मकान मालिक प्रताप सिंह सामान्य परिवार से है। मजदूरी आदि कर घर का भरण-पोषण करता है। जबकि एक बेटा बंगलूरू एवं दूसरा रामनगर में रहता है।
वहीं प्रताप सिंह की पत्नी का 15 वर्ष पूर्व ही निधन हो गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी आग लगने से प्रथम दृष्टया एक से डेढ़ लाख का नुकसान होने की बात स्वीकार करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गयी है।
उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
यदि आप टेलीग्राम एप पर है तो हमारे चैनल को ज्वाइन कीजिये। धन्यवाद
https://t.me/uttranews1