shishu-mandir

दुखद: दवा व्यवसायी प्रमोद जोशी की पत्नी का निधन

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। केमिस्ट ऐसोसिएशन अल्मोड़ा के पूर्व महासचिव एवं ओम इंटरप्राइजेज के स्वामी प्रमोद जोशी की पत्नी रेखा जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। वह 33 साल की थी।

बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रही थी। बीते गुरुवार को उन्हें सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती किया गया जहां आज दिन में करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. जोशी का एक पुत्र व एक पुत्री है।

उनकी अंतिम यात्रा आज शाम साढ़े 5 बजे उनके निवास स्थान पूर्वी पोखरखाली (होमगार्ड ऑफिस के पास) से विश्वनाथ घाट को प्रस्थान करेगी।

स्व. जोशी के अल्पायु में निधन होने से नगर में शोक की लहर है। उनके निधन पर केमिस्ट ऐसोसिएशन अल्मोड़ा, नागरिक अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी समेत सभी सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों ने दुख जताया है।

उत्तरा न्यूज के द्वारा खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं| click to like facebook page
यूट्यूब पर वीडियोज के सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos