shishu-mandir

क्रिकेट खेल रहे बच्चे को शराबी ने गोली मारी : बच्चा घायल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

टिहरी। उत्तराख्रण्ड के टिहरी जिले में किक्रेट खेल रहे बच्चे को एक शराबी ने गोली मारकर घायल करने की सूचना है। गोली लगने से 11 वर्षीय बालक घायल हो गया।

new-modern
gyan-vigyan

घायल बालक गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स में भती है। घटना टिहरी जिले के घनसाली विधानसभा के भेंटी गांव की बताई जा रही है। पता चला है कि टिहरी जिले की पट्टी बासर के भेंटी गांव में इसी गांव के रामलाल ने किक्रेट खेल रहे बालक महेश पुत्र गंगा लाल को गोली मार दी। गोली लगने से महेश जमीन पर गिर पड़ा।

saraswati-bal-vidya-niketan

आनन फानन में महेश को बेलेश्वर अस्पताल ले जाया गया और वहां इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे ऋषिकेश एम्स के लिये रैफर कर दिया। घायल बालक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार भेंटी गांव का महेश अपने दोस्तों के साथ गांव में ही अपने दोस्तों के साथ किक्रेट खेल रहा था। और इसी दौरान गांव के रामलाल और विजेंद्र कंडारी को बाल लग गई। और इससे रामलाल गुस्से में आ गया और उसने अपने घर से बंदूक लाकर महेश के ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में अचानक हुई इस वारदात से लोग सन्न रह गये। आरोपी रामलाल को लोगों ने पकड़कर राजस्व पुलिस को सौंप दिया है। घायल बालक एम्स ऋषिकेश में गंभीर हालत में जिंदगी के लिये संघर्ष कर रहा है।

उत्तरा न्यूज के द्वारा खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं| click to like facebook page
यूट्यूब पर वीडियोज के सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos