Almora: Lecturer of GIC Sialidhar
Dr. Prabhakar Joshi will get Uttarakhand Vigyan Shiksha Prasar Samman
अल्मोड़ा, 02 सितंबर 2022- अल्मोड़ा निवासी और जीआईसी स्यालीधार के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉo प्रभाकर जोशी(Dr prabhakar joshi) को उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यू-सर्क), सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग (उत्तराखण्ड शासन) द्वारा प्रतिष्ठित “उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2022-23” के लिए चयनित गया है।
डॉo प्रभाकर जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों हेतु यह पुरस्कार दिया गया है। उन्हें 8 सितम्बर को देहरादून में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अध्यापक सम्मेलन में यह सम्मान दिया जाएगा।
यू-सर्क (userk)द्वारा यह सम्मान राज्य में विज्ञान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा सामाजिक चेतना के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु दिया जाता है।
मूल रूप से ग्राम चौड़ा (सोमेश्वर) के निवासी डॉo जोशी वर्तमान में अल्मोड़ा के रानीधारा में रहते हैं।
प्रभाकर विगत कई वर्षों से विभिन्न छात्र केंद्रित वैज्ञानिक शैक्षिक गतिविधियों में स्वयं व विद्यार्थियों सहित कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
डॉo प्रभाकर जोशी ने अपनी इस उपलब्धि को अपने समस्त छात्र छात्राओं व पूरे शिक्षक समुदाय को समर्पित किया है।
Almora Nanda Devi mela 2022: नंदा सुनंदा की आराधना को तैयार सांस्कृतिक नगरी