shishu-mandir

डीपीसी चुनावों में कांग्रेस को मिली दोहरी खुशी, दो सीटों पर किया कब्जा

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

डीपीसी चुनावों में कांग्रेस को मिली दो सीटें, यूकेडी को एक जबकि बीजेपी का नहीं खुला खाता

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा- जिला योजना समिति के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है| अल्मोड़ा में तीन पदों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली, यूकेडी प्रत्याशी एक सीट पर जीते जबकि भाजपा के हाथ कोई सीट नहीं लगी| इस प्रदर्शन के बाद डीपीसी में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई है|
जिलापंचायत में हुई चुनाव प्रक्रिया में कांग्रेस प्रत्याशी अमित पांडे ताड़ीखेत और अर्जुन सिंह सल्ट विजयी हुए| यूकेडी के गजेन्द्र सिंह चौखुटिया विजयी रहे| भाजपा समर्थित हंसा नेगी व उपपा समर्थित नारायण सिंह रावत को पराजय का सामना करना पड़ा| तीन सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में थे| वोटिंग के बाद गजेन्द्र नेगी, अमित पांडे और अर्जुन सिंह को विजयी घोषित किया गया| जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी| कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सिंह महरा और रानीखेत के जिलाध्यक्ष महेश कुमार ने हर्ष जताया| इधर जिलापंचायत सदस्य शिव कुमार व बालम भाकुनी ने भी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है|

saraswati-bal-vidya-niketan