क्या आप जानते है भारत की सबसे खराब डिशेज में कौन सा फूड शामिल है? यहां चाव से खाते है लोग, जानिए

स्वाद और पोषण से भरपूर भारत के एक पारंपरिक फूड आइटम को दुनिया के घटिया खानों की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है।. जिस…

IMG 20250117 WA0000

स्वाद और पोषण से भरपूर भारत के एक पारंपरिक फूड आइटम को दुनिया के घटिया खानों की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है।. जिस भारतीय खाने को खराब माना जा रहा है, वो भारत के कई हिस्सों में कई लोगों को खूब भाता है।


दरअसल, भारत की मिस्सी रोटी को दुनिया की सबसे खराब डिशेज में शामिल किया गया है। जिसके वजह से इंटरनेट पर एक बड़ा तबका नाराज भी है। मिस्सी रोटी, जिसे पोषण से भरपूर और सुपरफूड माना जाता है। इसे Taste Atlas द्वारा जारी ‘दुनिया की सबसे खराब डिशेज़’ की सूची में शामिल किया गया है।


टेस्ट एटलस की सूची में शामिल हुई मिस्सी रोटी की


यह सूची जनवरी 2025 में जारी हुई, जिसमें मिस्सी रोटी 100 सबसे खराब रेटिंग वाली डिशेज में 56वें स्थान है। इस सूची में शामिल यह भारत की एकमात्र डिश है, और इस पर भारत के लोग इंटरनेट जमकर गुस्सा निकाल रहा है।


पंजाब की पारंपरिक मिस्सी रोटी बेसन, मसालों और सब्ज़ियों से तैयार की जाती है। यह ग्लूटेन-फ्री होती है और उत्तर भारतीय खाने के साथ इसको बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। जिसको पोषण से भरपूर और सेहतमंद माना जाता है।


सोशल मीडिया पर लोगों ने Taste Atlas की पसंद पर सवाल उठाए। लोगों ने कहा कि हर किसी का स्वाद अलग होता है, लेकिन मिस्सी रोटी जैसे व्यंजन को इस सूची में शामिल करना गलत है। अगर उन्हें कुछ रखना ही था तो बैंगन या करेले की सब्जी रखते, मिस्सी रोटी क्यों?

कुछ ने इस सूची को पक्षपातपूर्ण बताया। एक यूजर ने कहा कि इस सूची में कई स्पेनिश डिशेज शामिल हैं, लेकिन नॉर्डिक देशों के व्यंजन कम है। क्योंकि स्वाद व्यक्तिगत होता है।


बता दें कि मिस्सी रोटी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं। यह पारंपरिक भारतीय थाली का अहम हिस्सा है और दुनिया भर में भारतीय व्यंजनों की पहचान है।