DM Nitin Singh Bhadauria was honored
अल्मोड़ा, 08 जनवरी 2021
अल्मोड़ा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया (DM Nitin Singh Bhadauria) को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
यहां रैमजे इंटर कॉलेज के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बद्रीनाथ-केदारनाथ सोशल एण्ड एजुकेशनल सोसायटी, कल्पना कृति समिति, श्रीराम सामाजिक सेवा समिति, राफा क्रिकेट क्लब अल्मोड़ा, भुवनेश्वर महादेव मन्दिर रामलीला समिति कर्नाटकखोला, व्यापार मण्डल, बैडमिन्टन एसोशिएसशन, शिक्षक संघ के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा जिलाधिकारी का सम्मान किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में डीएम नितिन सिंह भदौरिया (DM Nitin Singh Bhadauria) द्वारा किए गए कार्यों की लंबी फेहरिस्त है। डीएम का पदभार संभालने के बाद वह जनपद के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहे है। डीएम ने विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यटन व सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी बेहतरीन कार्य किएं।
जिलाधिकारी (DM Nitin Singh Bhadauria) ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों के प्यार की बदौलत ही वह इन सभी कार्यों को कर पाएं। उन्होंने कहा कि आगे भी वह विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। सम्मान के लिए उन्होंने सभी संगठनों का आभार जताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि डीएम ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया है।
इस कार्यक्रम में जयश्री कॉलेज के भानु जोशी, कुमाऊं लोक सांस्कृतिक समिति के सचिव गोपाल चम्याल, राजेन्द्र तिवारी, प्रभात शाह गंगोला, कपिल मल्होत्रा के अलावा कई अन्य लोगो ने अपने विचार रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन दीपक मेहता ने किया।
अल्मोड़ा- प्रदर्शकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के लोग (people angry over arrest of protesters), एसएसपी आफिस पहुंचे
इस कार्यक्रम में व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, शेखर लखचौरा, गिरीश मल्होत्रा, दीपक कुमार, रेखा जोशी, वन्दना जोशी, कैलाश तिवारी, अमरनाथ सिंह नेगी, डॉ. विद्या कर्नाटक, अमन अंसारी, सभासद दीप्ति सोनकर, प्रशांत जोशी, गौरव काण्डपाल, जयमित्र बिष्ट के अलावा कई अन्य संगठन व संस्थाओं के लोग मौजूद थे।