मैनपुरी के शुरुआती रुझानों में साइकिल दौड़ रही है। यह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 334480 वोटो से बढ़त बनाई है। वहीं भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह काफी पीछे हैं। इस मुकाबले में बसपा तीसरे नंबर पर है।
मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव 10404 वोटों से भाजपा के जयवीर सिंह से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं।
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए मतगणना का शुरुआती रुझान आ चुका है। सपा की डिंपल यादव 8034 वोटों से आगे चल रही हैं।
मैनपुरी में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। इनकी गिनती पूरे होते ही ईवीएम खुलना शुरू हो जाएंगे।
वैसे तो मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा और भाजपा के अलावा बसपा भी प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव समेत 6 प्रत्याशी मैदान में है लेकिन सबसे कड़ा मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों का भी वर्चस्व इस चुनाव में न के बराबर ही रहने की संभावना है।
भाजपा का मैनपुरी से जीतने का सपना आज तक पूरा नहीं हो पाया है फिर भी योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह को भाजपा ने यहां से अपना उम्मीदवार बनाया था
सपा के गठन के बाद से मुलायम सिंह का दबदबा आज तक यहां कायम है कमल यहां पर हर बार हारता हुआ दिखाई देता है 2014 और 2019 में भी यहां सपाही जीती थी अब यहां की कमान डिंपल यादव ने थामी है इस बार भी उन्हीं की जीत होती दिखाई दे रही है।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से गिनती शुरू होगी। मंडी समिति में मतगणना के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बीड़ी, सिगरेट, ज्वलनशील पदार्थ, हथियार ले जाने पर रोक है। स्ट्रांग रूम सेईवीएम लाने से लेकर मतगणना टेबल तक की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
-डिंपल यादव- सपा- साइकिल
-जयवीर सिंह- भाजपा- कमल का फूल
-शिवप्रसाद यादव- बसपा- हाथी
-नंदराम बागड़ी- वोटर्स पार्टी- गैस सिलिंडर
-मंजू पाल- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी- बांसुरी
-सुनील कुमार मिश्रा- सर्व समाज जनता पार्टी- मेज
प्रमोद कुमार- निर्दलीय- बल्ला
-सुरेश चंद्र- निर्दलीय- गन्ना किसान
विधानसभा क्षेत्र कुल वोट पड़े वोट
मैनपुरी 349152 196387
भोगांव 347501 199549
किशनी 313820 191201
करहल 378016 226689
जसवंतनगर 102308 237932
कुल 1790797 1051758