इन ग्रामीणों ने विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली.जिसमें कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं.
इस बैठक में मुख्य अतिथि गोविन्द सिंह कुंजवाल ने जनता की समस्या सुनी और उनके तुरन्त निराकरण करने का आश्वासन दिया.
कांग्रेस ब्लाँक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने बताया कि विधायक कुंजवाल के सम्मुख 40 से अधिक ग्रामीणों जिसमें कई जनप्रतिऩिधि भी हैं कांग्रेस का दामन थामा. सभी नए कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की.
उन्होंने बतायी कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटुली महेश राम , सुरेश नैनवाल,ग्राम प्रधान गुरडा़ बिशन सिंह, ग्राम प्रधान कोटली, दीपा राणा, ग्राम प्रधान खसपड़,शोभा सुयाल, ग्राम प्रधान भगरतौला, महिमा ग्राम प्रधान पपगाड़ लीला देवी,ग्राम प्रधान गैराड़ मल्ला मन्जू आर्या, सरपंच पूरन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान मदन सिंह गैड़ा सरपंच क्वैराली लीला खनी, जीवंती खनी,इन्दरा खनी,चन्द्रा सुयाल, उमा सुयाल, नीरु देवी,पुष्पा देवी,पार्वती ,प्रेमा, शान्ति देवी, जीवन सिंह,मान सिंह,उम्मेद सिंह, रुप सिंह, नारायण सिंह, हुक्कम सिंह, भगवान राम, जगदीश राम, रणजीत सिंह, भवान सिंह,चन्दन सिंह, राजेन्द्र सिंह, बालम सिंह, पवन राणा, कमल सिंह राणा कोटुली, कमल सिंह, उत्तम सिंह, महेन्द्र लाल आदि दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.