Dhauladevi’s BDO’s father dies
अल्मोड़ा, 29 दिसंबर 2020- धौलादेवी के बीडीओ (Dhauladevi’s BDO)उम्मेद सिंह गैड़ा के पिता उदे सिंह गैड़ा का निधन हो गया है।
वह 92 वर्ष के थे वह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे और गांधी इंटर काँलेज के प्रबंधक भी रहे। क्षेत्र में सामाजिक कार्यक्रमों व रामलीला आयोजनों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पिथौरागढ़: स्मैक (Smack) के साथ युवक गिरफ्तार
उनके(Dhauladevi’s BDO) निधन पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व कर्मचारियों ने शोक जताया है।
धौलादेवी ब्लाँक कार्यालय में हुई शोक सभा में उपस्थित कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर महेन्द्र सिंह बिष्ट, चन्द्र शेखर कांडपाल,उमापति पांडे, केशर सिंह बिष्ट, शंभू दत्त जोशी, मृदुल भट्ट,जीवन सिंह, अजय मेहता, ओम प्रकाश दयाल, रमेश कुमार, धर्म सिंह, किशन सिंह, पीयूष नेगी, दीप पांडे, गणेश बिष्ट, भाष्कर जोशी, अशोक कुमार, मोहित भट्ट, पंकज कनवाल सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
इधर जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, धौलादेवी की ब्लाँक प्रमुख नेहा बिष्ट,पूर्व प्रमुख पीतांबर पांडे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, शेखर पांडे, दिनेश जोशी, मनीष नेगी, दीपा भट्ट, दीवान राम, हरीश गैलाकोटी,सौरभ आदि ने शोक संवेदनाए व्यक्त की हैं।
इधर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रवि बनौला, जगदीश गैड़ा, हीरा डोलिया व शंकर राम ने भी बीडीओ (Dhauladevi’s BDO)उम्मेद सिंह गैड़ा के पिता उदे सिंह गैड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
ताजा तरीन वीडियो अपडेट के लिए हमारे यूट्यूब चैनल के इस लिंक को सब्सक्राइब करें