अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पेपरलेस रजिस्ट्री और UCC पोर्टल की विसंगतियों के खिलाफ विरोध जताया। अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरों ने इस नई व्यवस्था को आम जनता, स्टांप वेंडर और अरायज नवीस के लिए नुकसानदायक बताया। प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन भेजा गया।
सभा का संचालन जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर नैलवाल ने किया। उन्होंने UCC पोर्टल में विवाह और वसीयत पंजीकरण में आ रही समस्याओं का उल्लेख किया और पेपरलेस रजिस्ट्री विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे फर्जी रजिस्ट्री बढ़ने और भूमाफिया द्वारा ग्रामीणों की जमीनें हड़पने की संभावना बढ़ जाएगी।
प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ता:
रमाशंकर नैलवाल, जे. सी. तिवारी, वंदना कोहली, हरीश लोहनी, गोपाल राम, केवल सती, रवींद्र बिष्ट, पंकज, त्रिभुवन पांडे, जी. सी. लोहनी, अजय सिंह मेहता, जीवन सिंह बिष्ट।
स्टांप वेंडर और अरायज नवीस एसोसिएशन के सदस्य:
कैलाश चंद्र बिनवाल, ललित मोहन भट्ट, प्रताप दसीला, महेश जोशी, सुरेश लाल, ईश्वर लाल, बलदेव आर्या, गोविंद बल्लभ दुर्गपाल, दीवान सिंह बिष्ट, गणेश लाल, माधो सिंह बिष्ट, रोहित कार्की, निखिल टम्टा, निखिलेश पवार, संजय, दीपक जोशी, मोहन बिष्ट, भोला, धीरज जोशी, चित्रा बिष्ट, एम. एम. मिश्रा।
प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और सरकार से इस नई व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।