दिल्ली विस चुनाव: ओखला से किसे मिलेगी जीत, आखिर इस सीट पर क्यों है सभी की निगाहें

डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव— 2020 के नतीजें आज सामने आ जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार जिस एक सीट…

डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव— 2020 के नतीजें आज सामने आ जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार जिस एक सीट पर सबकी निगाहें है वो सीट है ओखला विधानसभा सीट।


दरअसल नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग पिछले करीब 50 दिनों से धरना—प्रदर्शन हो रहा है। शाहीन बाग ओखला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। दिल्ली विस चुनाव में यह सीट काफी चर्चाओं में है। इसलिए इस सीट पर सभी की निगाहें है।

बताते चले कि ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्ला चुनाव मैदान है। जबकि भाजपा के ब्रह्म सिंह और कांग्रेस परवेज हाशमी इस सीट से उम्मीदवार है। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 197170 वोट पड़े। वहीं, वोटिंग फीसद 58.84 रहा।

फिलहाल शुरूआती रूझानों में आप के अमानतुल्लाह खान इस सीट पर आगे चल रहे है। जबकि शुरुआती 1 घंटों के रुझानों में आम आदमी पार्टी 54 सीटों पर तो बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, दिल्ली की बल्लीमरान सीट से कांग्रेस के हारून यूसुफ आगे चल रहे हैं।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1