Delhi Lok Sabha Election 2024 Winner List: दिल्ली लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीती बीजेपी जानिए सीट वाइज चुनाव परिणाम

Delhi Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 : दिल्ली में लोकसभा सीटों के परिणाम आ चुके हैं। दिल्ली में बीजेपी ने अपनी बादशाहत कायम…

Delhi Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 : दिल्ली में लोकसभा सीटों के परिणाम आ चुके हैं। दिल्ली में बीजेपी ने अपनी बादशाहत कायम रखी है।

आप और कांग्रेस एक साथ उतरने के बाद भी खाता खोलने में नाकाम रहे जबकि भाजपा ने सातों सीटों पर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन दिल्ली में फेल रहा है।

सीट वाइज जानिए उत्तराखंड लोकसभा चुनाव परिणाम, बीजेपी का क्लीन स्वीप

1 चांदनी चौक- जय प्रकाश अग्रवाल (CONG) हारे प्रवीण खंडलेवाल (BJP) जीते

2 उत्तर-पूर्वी दिल्ली- कन्हैया कुमार (CONG) हारे मनोज तिवारी (BJP) जीते

3 पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार (AAP) हारे हर्ष मल्होत्रा (BJP) जीते

4 नई दिल्ली- सोमनाथ भारती (AAP) हारे बांसुरी स्वराज (BJP) जीती।

5 उत्तर पश्चिम दिल्ली- (एससी) उदित राज (CONG) हारे योगेंद्र चंदोलिया (BJP) जीते

6 पश्चिमी दिल्ली- महाबल मिश्रा (AAP) हारे कमलजीत सहरावत (BJP) जीते

7 दक्षिणी दिल्ली- सही राम (AAP) हारे रामवीर बिधूड़ी (BJP) जीते

जीत का अंतर कम

भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर और आम आदमी पार्टी आप कांग्रेस गठबंधन की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करते हुए लगातार दिल्ली में तीसरी बार सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। 2019 के चुनाव की तुलना में जीत का अंतर काफी कम हुआ है।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनके उम्मीदवारों ने शहर में भाजपा को कड़ी टक्कर दी। पार्टी ने कहा कि लोगों ने भाजपा की तानाशाही की राजनीति के खिलाफ वोट किया है।

2014 और 2019 में भी क्लीन स्वीप

राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन से है। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।