shishu-mandir

देहरादून नगर निगम की पहल कंडम बसों को बनाएगा गरीबों का रैन बसेरा पढ़े पूरी खबर

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

देहरादून:- परिवहन निगम की कंडम बसें अब खाली खड़ी रहने की बजाय गरीबो का आशियाना बनेंगी| नगर निगम इसकी तैयारिंयों में जुटा है | मेयर सुनील उनियाल गामा ने परिवहन निगम के एमडी को इसके लिए पत्र लिखा है| निगम का कहना है कि कंडम बसों को रैनबसेरों में तब्दील किया जाएगा| इसके बाद यह बसें गरीबों के लिए रैनबसेरे के काम में लाई जाएंगी | उम्मीद है कि निगम के इस कदम से कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर लोगों को मिलेगी राहत |